फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lambgaon motor road caving in near Thalan; travel has become hazardous.

Uttarkashi News: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग, आवाजाही हुई खतरनाक

Thu, 20 Aug 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 20 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Lambgaon motor road caving in near Thalan; travel has become hazardous.
केदारनाथ धाम के साथ ही कई क्षेत्रों को जोड़ता है मार्ग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। लंबगांव मोटर मार्ग पर थलन गांव के समीप सड़क का हिस्सा धंसने लगा है जिससे क्षेत्र की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। यह मार्ग केदारनाथ धाम के साथ ही लंबगांव, बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़, मानपुर समेत आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लगातार हो रहे भू-धंसाव से सड़क का किनारा कमजोर पड़ रहा है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर गुसाईं और मस्ताड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान सत्य नारायण सेमवाल ने बताया कि थलन गांव के समीप सड़क का हिस्सा लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। सड़क किनारे भू-धंसाव का बड़ा खतरा बना है जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में भारी सावधानी बरतनी पड़ रही है। उनका कहना है कि रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा साफ दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग ने खतरे वाले स्थान पर केवल पत्थर रखकर लोगों को सतर्क करने का प्रयास किया है लेकिन भूधंसाव को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस ट्रीटमेंट या सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क के धंस रहे हिस्से का स्थायी उपचार नहीं किया गया तो भारी बारिश या लगातार आवाजाही के दौरान सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो सकता है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि संभावित हादसे को देखते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित किया जाए। साथ ही रात के समय दुर्घटना रोकने के लिए पर्याप्त चेतावनी संकेत और सुरक्षा व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed