{"_id":"6a88935dd88c7a93d206bb6f","slug":"stand-firm-in-demanding-rehabilitation-uttarkashi-news-c-5-1-drn1019-1047825-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुनर्वास की मांग के लिए डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुनर्वास की मांग के लिए डटे
Fri, 21 Aug 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। ग्रामसभा भल्डगांव के विस्थापन एवं पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि विस्थापन और पुनर्वास का मामला वर्षों से लंबित है और हर बार समय मांगकर इसे टाला जाता रहा है। अब उन्हें तारीख नहीं, निर्णय चाहिए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि प्रशासन गंभीर है तो विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर लिखित और निर्णायक कार्रवाई शुरू करे। धरना स्थल पर गोपीनाथ सिंह रावत, कमल लाल, कमलू लाल, बणु लाल, सुंदर लाल, बिरजा देवी, जगतम दास आदि शामिल रहे। संवाद