{"_id":"ebc76c14c3686a30ec91dbda6854bd23","slug":"former-army-selected-for-training-53-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चुने 53 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चुने 53 युवक
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए माघ मेले में लगाए गए मेडिकल कैंप से 53 युवकों का चयन किया गया।
फाउंडेशन जल्द ही उत्तराखंड पुलिस में महिला कांस्टेबल भर्ती से पहले गंगनाणी बड़कोट में लड़कियों के लिए निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप लगाएगा।
निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल की प्रेरणा से गठित यूथ फाउंडेशन की ओर से माघ मेले में तीन दिनों तक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
यहां सेना में भर्ती की योग्यता को पूरा करने वाले युवकों का चयन किया गया। इस कैंप में कुल 429 युवक पहुंचे, जिसमें से सेना में भर्ती के लिए 53 लोग योग्य पाए गए।
कैंप के प्रशिक्षक जगमोहन सिंह, लक्ष्मण भाटिया एवं कुलदीप कुर्मांचली ने बताया कि यदि निरंतर शारीरिक अभ्यास करें तो स्वयं को सेना में भर्ती के लिए तैयार कर सकते हैं।
फाउंडेशन के प्रतिनिधि हरीश डंगवाल एवं शैलेंद्र मटूड़ा ने बताया कि यहां से चयनित युवकों को मनेरा उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, नागनाथ पोखरी, श्रीनगर एवं देहरादून में चल रहे प्रशिक्षण कैंपों में भर्ती कर तीन माह तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्तराखंड पुलिस में महिला कांस्टेबिलों की भर्ती होनी है। इससे पूर्व लड़कियों के लिए जल्द ही गंगनाणी बड़कोट में निशुल्क प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा।
उन्होंने मेडिकल कैंप आयोजन में सहयोग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा एवं पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. केएल मालगुड़ी, डॉ.आरपी सिंह, डॉ. रवि रावत आदि का आभार जताया।