Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forest department keeps a long vigil to protect the forests

Uttarkashi News: जंगलों की सुरक्षा को वन विभाग का लंबा पहरा

Mon, 16 Nov 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 16 Nov 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Forest department keeps a long vigil to protect the forests
मुगरसन्ती रेंज में पेट्रोलिंग शुरू, टीम क्षेत्र के लिए रवाना
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वन प्रभाग की मुगरसन्ती रेंज में वन संपदा के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को अभियान के तहत पहले गश्ती दल को मुगरसन्ती रेंज कार्यालय से रवाना किया गया। रेंज अधिकारी विवेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर टीम को वन क्षेत्र के लिए रवाना किया।
रेंज अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि लंबी दूरी की इस गश्त के दौरान वन कर्मी जंगलों का स्थलीय निरीक्षण कर वन संपदा की स्थिति का जायजा लेंगे। टीम विभिन्न प्रजातियों के वन्य पौधों, बहुमूल्य एवं विशाल वृक्षों तथा वन्यजीवों की मौजूदगी और उनके संरक्षण से संबंधित जानकारियां जुटाएगी। इसके साथ ही अवैध पातन, वन भूमि को नुकसान पहुंचाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गश्ती दल वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों का विस्तृत आकलन कर अपनी रिपोर्ट रेंज कार्यालय को सौंपेगा। इससे वन संपदा के संरक्षण और प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी। अभियान का उद्देश्य केवल जंगलों की निगरानी तक सीमित नहीं है बल्कि वन क्षेत्र से लगे गांवों के ग्रामीणों को भी संरक्षण अभियान से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्ती दल में वन दरोगा सरदार सिंह रावत, सुनीता चौहान, आशीष भंडारी, वन बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, धनवीर चौहान, आशीष शाह, दिनेश रावत, प्रियंका चौहान, जय कृष्ण गौड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed