फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   foreign tourist fell into trench died.

विदेशी पर्यटक की तड़प-तड़प कर मौत, तीन घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

Sat, 14 May 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Updated Sat, 14 May 2016 10:25 AM IST
सार

  • तीन घंटे बाद खाई तक पहुंच पाई रेस्क्यू टीम 
  • घटना ने खोलीं लचर आपदा प्रबंधन की पोल

विज्ञापन
foreign tourist fell into trench died.
यात्रा मार्ग पर रास्तों के किनारे रेलिंग नहीं की गई है। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

गंगोत्री हाइवे पर रूणाबासू में बृहस्पतिवार को खाई में गिरकर घायल हुए विदेशी पर्यटक की खाई में ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना ने प्रशासन के लचर आपदा प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी।

विज्ञापन


खाई में गिरकर घायल विदेशी पर्यटक तीन घंटे तक हाथ हिलाकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन आपदा प्रबंधन की टीम को दो सौ मीटर खाई तक पहुंचने में तीन घंटे का वक्त लग गया। हालत ज्यादा नाजुक होने से तब तक विदेशी पर्यटक जिंदगी की जंग हार चुका था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम इंग्लैंड निवासी पर्यटक विक्टर (22) और उसके तीन अन्य साथी अलग-अलग मोटरसाइकिलों से ऋषिकेश से गंगोत्री जा रहे थे। तभी रुणाबासू में विक्टर की बुलेट दुर्घटनाग्रस्त होकर दो सौ मीटर खाई में जा गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खाई में पड़े घायल विदेशी पर्यटक तक पहुंचने में आपदा प्रबंधन की टीम को तीन घंटे लग गए।

रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही मांगा पानी और दम तोड़ दिया

foreign tourist fell into trench died.
इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। - फोटो : प्रतीकात्मक

रात नौ बजे एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम घायल विक्टर तक पहुंची तो विक्टर ने सबसे पहले पानी मांगा। इसके बाद स्ट्रेचर पर रखते ही विक्टर ने दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना से विक्टर के साथी बेहद गुस्से में थे। उनका कहना था कि यदि विक्टर  को आधे-एक घंटे के भीतर खाई से बाहर निकाल दिया होता या सड़क किनारे रेलिंग होती तो उसकी जान बच सकती थी। इधर, पुलिस अधीक्षक ददनपाल सिंह का कहना है कि मृतक विदेशी पर्यटक का पोस्टमार्टम कर शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट भेज दिया है।

एंबेसी को विदेशी पर्यटक की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना दे दी गई है। मृतक के साथ आए अन्य तीनों लोग भी वापस जौलीग्रांट जा रहे हैं। दुर्घटना स्थल तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने से रेस्क्यू करना पड़ा। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान जान जोखिम में डालकर उस खाई तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed