फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Five-year-old child injured in monkey attack

बंदर के हमले में पांच वर्षीय बच्चा घायल

Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old child injured in monkey attack
ब्लॉक के मरगांव में बुधवार को बंदर ने हमला करके एक बच्चे को घायल कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मरगांव निवासी जमुना देवी अपने पांच वर्षीय बेटे अभिनंदन के साथ खेतों में काम कर रही थी, लेकिन तभी एक बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारकर बाल पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर महिला उसे बचाने के लिए बंदर के साथ खींचतान करने लगी। इस बीच आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिनसे डर कर बंदर जंगल की तरफ भाग गया। घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को लेकर सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जहां बच्चे के सिर पर पांच टांके लगे हैं। वन क्षेत्राधिकारी बीएस राणा ने बताया कि घटना की पड़ताल के लिए वन कर्मियों की टीम गांव में पहुंच गई है। घायल बच्चे के परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने पर उनकी नियमानुसार सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed