फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Five Corona positive including three real sisters

तीन सगी बहनों सहित पांच कोरोना पॉजिटिव

Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Five Corona positive including three real sisters
शुक्रवार देर रात जिले में तीन सगी बहनों सहित पांच प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार चिन्यालीसौड़ प्रखंड के और एक नौगांव प्रखंड का है। अब तक जिले में कुल 80 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 59 उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन में जनपद के पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चिन्यालीसौड़ प्रखंड के एक गांव की तीन सगी बहनें शामिल हैं, जो कुछ ही दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ से चिन्यालीसौड़ लौटे एक युवक और दिल्ली से आए नौगांव प्रखंड के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये सभी पांचों लोग क्वारंटीन थे। प्रशासन ने पांचों पॉजिटिव केस को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इनके परिजनों को घरों में ही क्वारंटीन कर आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया। जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि अब तक जिले में कुल 80 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जबकि इनमें से 59 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में यहां 20 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटा युवक कोरोना संक्रमित
नई टिहरी। जिले में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस और मिलने से संख्या 421 पहुंच गई है। महाराष्ट्र से आए भिलंगना ब्लॉक के एक युवक की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक संस्थागत क्वारटीन था। शनिवार को युवक की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 24 सैंपल नेगेटिव आई है। अब तक 4232 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 265 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि दो लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बताया कि 416 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। दो लोग कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव था नोएडा से कोटद्वार
आते हुए कार में दम तोड़ने वाला व्यक्ति
कार चालक और परिवार के तीन लोग बेस अस्पताल में आइसोलेट
मृतकों के संपर्क में आने वालों की शुरू हुई खोजबीन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। नोएडा से कोटद्वार आते वक्त कार में ही दम तोड़ने वाला प्रवासी कोरोना पॉजिटिव था। मौत के बाद लिए गए उसके सैंपल की कोरोना जांच से इसकी पुष्टि हुई है। मृतक के सीधे संपर्क में आए कार चालक और उसके तीन परिजन बेस अस्पताल में आइसोलेट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब उसके संपर्क में आने वालों की खोजबीन कर रहा है।
मामला बीती एक जुलाई का है। नोएडा से कोटद्वार लौटते वक्त आम पड़ाव इंदिरानगर निवासी 51 वर्षीय प्रवासी की कार में मौत हो गई थी। तब बेस अस्पताल के डाक्टरों ने उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए सैंपल लिया और गाइड लाइन के अनुसार शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था।
रेड जोन से आने के कारण कार चालक और तीन परिजनों को आइसोलेट किया गया था। उनके सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों के सैंपल पांच दिन बाद फिर से जांच को भेजे जाएंगे।
डॉ. वीसी काला, पीएमएस, बेस अस्पताल, कोटद्वार
60 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को भेजे
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग ने 60 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजे हैं। सीएमओ डॉ. बिंदेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले से अभी तक कुल 1981 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 1754 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 161 रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना के छह एक्टिव केस हैं और सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जा रहे हैं।
छह वाहनोें के काटे चालान, एक सीज
लैंसडौन। गुमखाल चौकी पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहनों के चालान काट जुर्माना वसूला। वहीं एक कार को सीज कर दिया गया है। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। गुमखाल चौकी प्रभारी एसआई अशोक सिरस्वाल ने बताया कि कार को चालक के नशे में ड्राइविंग करने की वजह से सीज किया गया है। संवाद
पत्नी, बेटी को संस्थागत क्वारंटीन कराने
को राजी नहीं था प्रवासी, प्रधान से मारपीट
गाली-गलौज का भी आरोप, राजस्व पुलिस ने प्रवासी पर केस दर्ज किया
दिल्ली से लौटी थीं प्रवासी की पत्नी और बेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। केवर्स ग्राम पंचायत में एक प्रवासी पर ग्राम प्रधान से मारपीट और गाली गलौज का आरोप है। बताया जाता है कि प्रवासी की पत्नी और बेटी दिल्ली से लौटी थीं और ग्राम प्रधान ने उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किए जाने की बात कही थी। प्रधान की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने प्रवासी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान कैलाश सिंह रावत ने शनिवार को एडीएम डॉ. एसके बरनवाल से इस प्रवासी की शिकायत की थी। जिस पर एडीएम ने संबंधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रवासी अनिल सिंह दो माह पहले दिल्ली से लौटे थे। बीते शुक्रवार दिल्ली के गाजीपुर से उनकी पत्नी और बेटी भी गांव पहुंची थीं। दोनों को गांव के विद्यालय में संस्थागत क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया।
आरोप लगाया कि अनिल की पत्नी, बेटी क्वारंटीन रहने के लिए तैयारी थीं, लेकिन अनिल ने इससे साफ इनकार कर दिया। समझाने के बावजूद भी वह नहीं माने। मारपीट और गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि अनिल ने डंडे से उनके हाथ और कंधे पर वार कर दिया। मारने के लिए पत्थर भी उठाया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। अनिल पर देर शाम प्रधान की पत्नी से भी गाली-गलौज का आरोप है।

राजस्व उपनिरीक्षक मेहराज अहमद ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर प्रवासी अनिल के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed