फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   First day proved strike paralyzed work in offices

पहले ही दिन भारी पड़ी हड़ताल, दफ्तरों में काम ठप

Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला uttarkashi
ब्यूरो/अमर उजाला uttarkashi Updated Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
First day proved strike paralyzed work in offices
रैली - फोटो : अमर उजाला

पहले ही दिन भारी पड़ी हड़ताल, दफ्तरों में काम ठप

विज्ञापन

गढ़वाल। उत्तराखंड मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले पांचों पर्वतीय जिलों में मिनिस्टीरियल कर्मी सोमवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कार्य बहिष्कार के चलते कलेक्ट्रेट और तहसीलों के साथ अन्य प्रशासनिक दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हुआ है। इन दफ्तरों में काम कराने आए फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, हड़ताली कर्मियों ने स्थान-स्थान पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।
कोटद्वार। मिनिस्टीरियल कर्मियों के कार्य बहिष्कार के तहत कोटद्वार तहसील में स्टेनो और रजिस्ट्रार कानूनगो को छोड़कर समस्त कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे तहसील में कामकाज ठप हो गया है। उत्तराखंड मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को कोटद्वार, यमकेश्वर, लैंसडौन, धुमाकोट, चौबट्टाखाल, सतपुली तहसीलों में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट में काम कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। संघ के कोटद्वार तहसील के अध्यक्ष नागेंद्र कोठियाल और अशोक कुमार की अगुवाई में विपिन रावत, इमरान हुसैन, चेतन सिंह, इंद्र सिंह, पार्वती देवी रावत ने तहसील में धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी। यहां मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर अंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संगठन के जिलाध्यक्ष विशन सिंह राणा, जयवीर परमार, अमर लाल, अमिता चमोली, आदित्य प्रसाद, केदार सिंह गुसाईं, कीर्ति दत्त भट्ट, जगत राणा, रविलाल, रणजीत सिंह, रोशन जयाड़ा, विजय पालीवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी। यहां मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल खत्री ने किया। इस दौरान कबूल नेगी, विकास बिष्ट, अजयपाल नेगी, रामलाल, केशव गैरोला, मेहर सिंह नेगी, गबरी लाल, आनंदी लाल, राकेश मोहन भट्ट, रघुवीर नेगी, अनिल कुमार, कलीराम मैठाणी, गोदाबरी, बीना, इंद्रा आदि मौजूद थे।
श्रीनगर। यहां मिनिस्टीरियल कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील के प्रशासनिक और न्यायिक कार्य बाधित रहे।
कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ ही तहसील परिसर में धरना भी दिया। इस दौरान चंद्र सिंह राणा, मेहरुद्दीन अंसारी, चंद्र किशोर, कमल पटवाल, सतबीर, लक्ष्मी ढौडियाल, धर्मेंद्र पाल आदि शामिल थे।
गोपेश्वर/पोखरी। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान संघ के संगठन मंत्री राकेश नेगी, दिनेश चंद्र सेमवाल, मनवीर पंवार, प्रदीप पुजारी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
रुद्रप्रयाग। चार सूत्रीय मांगों को लेकर यहां भी मिनिस्टीरियल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डीएस रावत ने कहा कि शासन के उपेक्षापूर्ण व्यवहार के चलते उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। जखोली और ऊखीमठ में भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे।
पौड़ी। यहां मिनिस्टीरियल कर्मियों ने डीएम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महामंत्री जयपाल सिंह, मनवर नेगी, उमेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।


ये हैं मांगे
-मिनिस्टीरियल कर्मियों की प्रशासनिक अधिकारियों के रिक्त पदों पर पदोन्नति
-नई तहसीलों में स्वीकृत 2400 ग्रेड-पे के पदों को संशोधित करते हुए 2800 सौ किया जाए
-नायब तहसीलदार के पदों पर प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति
-कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक हो
-आउट सोर्सिंग की भर्ती पर रोक लगाई जाए
-देहरादून के कर्मियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं
-कलेक्ट्रेट का पुनर्गठन

एएनएम भीकार्य बहिष्कार पर
गोपेश्वर। वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला संघ के बैनर तले सोमवार को जिले की समस्त एएनएम बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार पर चली गई हैं। संघ की जिलाध्यक्ष मधुवाला सेमवाल ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रेमा रावत, रजनी डिमरी, माहेश्वरी, गीता पुरोहित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed