{"_id":"575c33ac4f1c1b9c0c9c5f47","slug":"fire-in-rawai-ghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से सुलग रहे हैं रवाईं घाटी के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से सुलग रहे हैं रवाईं घाटी के जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर यमुना वन प्रभाग के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौंटी एवं सुनाल्डी गांव के जंगलों में दो दिनों से आग भड़की हुई है। इस बार सर्दियों में अपेक्षित बारिश एवं बर्फबारी नहीं होने से फरवरी से ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विगत में हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई थी, लेकिन अब कुछ दिनों से रवाईं घाटी में बारिश नहीं होने से एक बार फिर जंगल दावानल की चपेट में आ गए हैं। पौंटी और सुनाल्डी गांव के ऊपरी हिस्से वाले जंगलों में दो दिन से आग भड़की हुई है।
विज्ञापन
आग बुझाने के अपेक्षित प्रयास नहीं होने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगल में लगी आग से एक बार फिर वातावरण में गर्मी और धुंध बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन