फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   fire in home

आग लगने से तीन मकान राख

Tue, 05 Jan 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी। Updated Tue, 05 Jan 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन

सोमवार की शाम को मोरी ब्लाक के रेक्चा गांव में अचानक आग लगने से लकड़ी एवं पत्थर से बने तीन मकान जलकर राख हो गए। आग से घरों के भीतर रखा सारा सामान भी जलकर स्वाह हो गया।

विज्ञापन


रेक्चा गांव के प्रधान प्रह्लाद सिंह रावत ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव में देवेंद्र लाल के घर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भयावह रूप लेकर पड़ोस के हरदेव एवं विजयपाल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और अन्य मकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया, लेकिन तब तक तीन परिवारों के मकान जलकर राख हो गए।

 अग्निकांड में इन घरों में रखा राशन, कपड़े आदि सारा सामान स्वाह हो गया। प्रधान ने स्थानीय प्रशासन को अग्निकांड की सूचना देते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed