फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fire destroyed three houses and two granaries

आग से तीन मकान और दो अन्न भंडार खाक

Tue, 02 Nov 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Fire destroyed three houses and two granaries
उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के सिरगा गांव आग के चलते इस तरह जले घर और अन्न भंडार। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड मोरी के सिरगा गांव के पूर्ति तोक में आग लगने से तीन मकान और दो अन्न भंडार (कोठार) जलकर राख हो गए। सूचना पर आसपास से जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे आसपास के मकानों को बचाया जा सका। आग लगने से पांच परिवार प्रभावित हुए हैं वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोरी के सिरगा गांव के पूर्ति तोक में ग्रामीण बच्चों को घरों पर छोड़कर खेतों में काम करने गए थे। खेतों से मकानों में धुआं उठता दिखने पर ग्रामीण गांव की ओर भागे। आनन-फानन में बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। धुएं का गुबार उठता देख सांकरी सौड़ से भी बड़ी संख्या में युवा आग बुझाने पूर्ति तोक पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका। इन युवाओं में पर्वतारोही तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीना रावत भी शामिल रहीं। राजस्व उप निरीक्षक नवीन ने बताया कि प्रभावितों सरदार सिंह पुत्र नत्थी सिंह, नत्थी सिंह पुत्र बालम सिंह, सुरेन्द्र लाल पुत्र रणजीत, राजेंद्र लाल पुत्र रणजीत, गिलासी देवी पत्नी रणजीत सहित कुल पांच परिवार शामिल हैं। प्रभावितों को 3800-3800 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed