{"_id":"5f302dc58ebc3e3cee2e0c7d","slug":"fire-department-took-stock-of-security-arrangements-utter-kashi-news-drn3526705152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन विभाग ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन विभाग ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ ही कोविड हॉस्पिटल बनाए गए जिला अस्पताल पर भी दबाव बढ़ गया है। जिला अस्पताल में कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भी अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। शनिवार को अग्निशमन विभाग ने यहां निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एसडी सकलानी ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए जिला अस्पताल में बरामदों को कवर कर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में आग बुझाने के लिए छह अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। साथ ही पाइप लाइन बिछाकर पानी से आग बुझाने की व्यवस्था भी है। आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था देख रहे डा. तरुण बुकेश्वर ने बताया कि वार्ड में सिर्फ लक्षण वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है, जबकि बिना लक्षणों वाले पॉजिटिव मरीजों को जीएमवीएन उत्तरकाशी एवं बड़कोट तथा चिन्यालीसौड़ में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में रखा गया है। शनिवार को डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम, विमल किशोर आदि ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर यहां आग से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की।