{"_id":"683c5c6005c27662e7051430","slug":"fire-broke-out-in-a-residential-house-in-thandi-village-goods-burnt-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-112906-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ठांडी गांव में आवासीय मकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ठांडी गांव में आवासीय मकान में लगी आग, सामान जला
Sun, 01 Jun 2025 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ठांडी गांव में एक आवासीय मकान में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। गनीमत रही आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आवासीय मकान में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया।
शनिवार को दिन में जागणा पट्टी के ठांडी गांव में निहाल सिंह और राजेंद्र सिंह के आवासीय मकान पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक आवासीय मकान आग की भेंट चढ़ गया। भीषण आग से पीड़ित परिवार के घर में रखा खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत न्यूगांव के राहुल डौंडियाल और पूर्व प्रधान मनोज लाल, अब्ब्ल राणा आदि ने प्रशासन से वार्ता कर घटना की जानकारी दी। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित प्रतिकर देने की मांग की। संवा