{"_id":"58de77544f1c1b0b0563ec6c","slug":"father-filed-complaint-against-child-lodged-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बच्ची को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बच्ची को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौंतरी के भेटियारा गांव में एक पिता ने अपनी छह साल की मासूम बेटी के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत में सुधार होने पर उसके नाना के घर भेज दिया गया। आरोपी पिता घर से फरार है।
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने बताया कि घटना के मामले में बच्ची के पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, किशोर न्याय देखरेख संरक्षण अधिनियम की धारा 75 और घरेलू हिंसा 498-ए में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच जिला चिकित्सालय में कराई गई। राजस्व उप निरीक्षक धौंतरी किशन सिंह महंत ने बताया कि आरोपी पिता कृष्णकांत अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया डंडा सीधे बच्ची के सिर पर जा लगा, जिससे बच्ची घायल हो गई। फिलहाल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बाल कल्याण समिति की ओर से उसके नाना के यहां देखरेख में रखा गया है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पत्नी के साथ मारपीट में कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। राजस्व पुलिस की ओर से मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन