{"_id":"61324e228ebc3eb3b44d7946","slug":"fairs-in-ganga-and-yamuna-valley-utter-kashi-news-drn3893355189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा और यमुनाघाटी में मेलों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा और यमुनाघाटी में मेलों की धूम
विज्ञापन
उत्तरकाशी के रनाड़ी गांव में कचडू देवता मेले में देव डोली से आशीर्वाद लेतीं महिला श्रद्धालु।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा घाटी के रनाड़ी गांव में कचडू देवता और यमुनाघाटी के क्वालगांव में तटेश्वर महादेव का मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने देव डोली के दर्शन और पूजन कर खुशहाल जीवन की कामना की।
शुक्रवार को डुंडा तहसील के रनाड़ी गांव के आराध्य कचडू देवता का मेला देव डोली नृत्य के साथ संपन्न हो गया। कचडू देवता के साथ स्थानीय देवी-देवताओं ने अपने पश्वा अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस पारंपरिक मेले में दूरदराज से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गांव की ध्याणियों (बहू-बेटियों) ने देवता को श्रीफल व चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल आदि मौजूद रहे।
वहीं यमुना घाटी की बनाल व ठकराल पट्टी के मध्य क्वालगांव के पास थौलदार नामे तोक में तटेश्वर देवता का मेला मनाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने देवडोली के दर्शन कर लोक नृत्य किया। मेले में रंवाई घाटी के पारंपरिक वाद्य यंत्र रंवाई बैंड, मेले का मुख्य आकर्षण रहा। मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं ने रंवाई बैंड व ढोल दमाऊं पर तांदी नृत्य किया। मेले के बाद तटेश्वर महादेव की देव डोली दो दिवसीय प्रवास पर क्वालगांव में रुकती है। वहां पर गांव का मेला आयोजित होता है। इसके बाद डोली अपने मूल स्थान डख्याटगांव के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान त्रेपन दास, सिड़क प्रधान राजमोहन बडोनी, गोना प्रधान राकेश रावत, गोविंदराम नौटियाल, थपलियाल, क्वालगांव युवक मंगल दल अध्यक्ष आशुतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जेष्टवाड़ी पहुंची कंडेश्वर महादेव की डोली
संवाद न्यूज एजेंसी
चिन्यालीसौड़। प्रखंड के बिष्ट पट्टी के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व से शुरू कंडेश्वर महादेव मेलों की शृंखला की धूम है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने देवता की डोली को ग्राम जेष्टवाड़ी पहुंचाया। वहां ग्रामीणों ने देव डोली का भव्य स्वागत किया। भगवान कंडेश्वर के पुजारी सबल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम को देवडोली जेष्टवाड़ी से ग्राम कठखेत जाएगी। जहां शनिवार और रविवार को दो दिवसीय मेेले का आयोजन होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान धारकोट अतोल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलबीर रावत, सयाणा जयेंद्र सिंह रावत, सियाराम सिंह राणा, गुडमोहन चौहान, टीका सिंह राणा, सोबेंद्र महर, इंद्रपाल सिंह राणा, विजयपाल रावत आदि मौजूद थे।