फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Extended helping hand to deal with Corona

कोरोना से निपटने के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

Tue, 24 Mar 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Extended helping hand to deal with Corona
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच उपजे आपदा जैसे हालात में लोग मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने विधायक निधि से 15-15 लाख स्वास्थ्य विभाग को आवंटित कर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भी जिला पंचायत की जिला निधि से 21 लाख देने की घोषणा की है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने नगरवासियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अपना हेल्पलाइन नंबर 9634791090 जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी आवश्यक वस्तु एवं सेवा की जरूरत पड़ने पर नागरिक उन्हें इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बड़कोट में मेडिकल स्टोर चलाने वाले शैलेंद्र रतूड़ी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं सफाई कर्मियों को निशुल्क मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed