फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Explained the role of Panchayats in disaster management

आपदा प्रबंधन में पंचायतों की भूमिका बताई

Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Explained the role of Panchayats in disaster management
आपदा प्रबंधन में पंचायतों की भूमिका विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मोरी राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन अकादमी के कार्यक्रम निदेशक डॉ. ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में नौगांव, पुरोला एवं मोरी के पंचायत प्रतिनिधियों की एक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यक्रम निदेशक डॉ. ओम प्रकाश ने उत्तराखंड की विभिन्न आपदाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा ग्रसित मोरी विकास खंड के लिए यह कार्यशाला बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में टौंस वन प्रभाग के डीएफओ सुबोध कुमार काला ने वन पंचायत व पर्यावरण के संरक्षण पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस अवसर पर अकादमी के प्रशिक्षक कुश बिष्ट, प्रधान संगठन मोरी के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह खेड़मी, देवजानी, बलवंत सिंह रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज चौहान, अरविंद मस्तवाल, सुमन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed