फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Even after joining Uttarkashi, delimitation of Saundi village could not be done.

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में शामिल होने के बाद भी सौंदी गांव का नहीं हो पाया परिसीमन

Mon, 12 Feb 2024 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Even after joining Uttarkashi, delimitation of Saundi village could not be done.
उत्तरकाशी। टिहरी जनपद के सौंदी गांव को टिहरी जनपद से उत्तरकाशी में शामिल करने का शासनादेश तीन माह पूर्व जारी हो गया था, लेकिन अभी तक सौंदी गांव को उत्तरकाशी में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से परिसीमन की कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सौंदी गांव की प्रधान अनिता देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य जयपाल सिंह चौहान, आनंद सिंह, जय सिंह, जबर पंवार, मंगल और सूरत पंवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि लंबी लड़ाई के बाद सौंदी गांव को टिहरी जनपद से उत्तरकाशी जिले में शामिल करने के लिए गत 30 नवंबर 2023 को शासनादेश जारी किया गया था, जिसके बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द ही सभी प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने के बाद गांव उत्तरकाशी में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही गांव का परिसीमन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि सौंदी गांव के परिसीमन के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की जा रही है। जल्द ही गांव के परिसीमन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed