फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Enraged by eight months of neglect, villagers have launched a protest against the government.

Uttarkashi News: आठ माह की उपेक्षा से गुस्साए ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 09 Apr 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Enraged by eight months of neglect, villagers have launched a protest against the government.
आपदा प्रभावित धराली के ग्रामीण 19 अप्रैल को गंगोत्री हाईवे पर करेंगे चक्काजाम
विज्ञापन

116 चिह्नित होटलों में से 23 लोगों की भूमि सरकारी दिखा उनके साथ किया जा रहा अन्याय
उत्तरकाशी। आपदा प्रभावित धराली के ग्रामीणों ने गत आठ माह से शासन-प्रशासन की ओर से की जा रही उपेक्षा के विरोध में आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि आपदा में 116 चिह्नित होटलों में से 23 लोगों की भूमि सरकारी दिखाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। साथ ही अन्य मांगों पर भी अभी तक अमल नहीं हो पाया है।
धराली गांव के ग्रामीणों ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि उनकी मांगों पर अमल नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आपदा प्रभावित सुशील पंवार, राखी पंवार, जयभगवान सिंह, सवेंद्र पंवार, भूपेंद्र और महेश पंवार ने कहा कि आठ माह के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। सरकार की ओर से दोबारा राहत राशि की दूसरी किस्त नहीं दी गई। साथ ही आज तक आपदा के दौरान मलबे में दबे वाहनों सहित सेब और कृषि भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

कल्प केदार मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए घोषणा तो राज्य सरकार ने की लेकिन उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि उनको धराली में खाली भूमि को रोजगार के लिए आवंटित किया जाए। साथ ही अभी तक आपदा प्रभावितों का कृषि ऋण भी माफ नहीं किया गया है। कई बार इन मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से मांग की लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई न होने के कारण अब उन्हें मजबूर होकर धराली में गंगोत्री हाईवे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यात्रा शुरू होने वाले दिन किसी भी यात्री को वहां से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed