{"_id":"57e8027d4f1c1b5612573e29","slug":"engineers-set-out-to-steal-the-minor-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के घर चोरी करने वाले निकले नाबालिग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के घर चोरी करने वाले निकले नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिपुरम कालोनी में रिटायर्ड इंजीनियर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। केस की जांच कर रहे प्रभारी एसओ नंद लाल रुड़ी ने बताया कि हिरासत में लिए गए नाबालिगों से नकदी व सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद वे शॉपिंग के लिए देहरादून गए थे।
विज्ञापन
वहीं नाबालिगों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर पर पढ़ाई के लिए डांटा तो वे घर से दो दिन तक गायब रहे। हिरासत में लिए गए पांचों आरोपी 14 से 15 साल के हैं और चिन्यालीसौड़ के ही रहने वाले हैं। सीओ जीएल कोहली ने बताया कि नाबालिगों का भविष्य देखते हुए इंजीनियर पीएस पंवार ने थाने में दी गई तहरीर वापस ले ली है। नाबालिग स्कूली छात्र हैं। पांचों नाबालिगों को हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन