फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Emphasis on water conservation with improved species testing

उन्नत प्रजातियों के परीक्षण के साथ जल संरक्षण पर जोर

Wed, 07 Apr 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on water conservation with improved species testing
कृषि विज्ञान केंद्र की 16वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. लक्ष्मीकांत ने केंद्र को नई एवं उन्नत प्रजातियों का अनुकरणीय परीक्षण व जल संरक्षण पर कार्य करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डा. लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता आयोजित बैठक की शुरूआत केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. चित्रांगद सिंह राघव ने की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पंकज नौटियाल ने वर्ष 2020-21 की प्रगति की समीक्षा एवं चालू वित्त वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के प्रधान वैज्ञानिक डा. बीएम पांडे, डा. केके मिश्रा, डा. जेके बिष्ट ने कोरोना काल में भी केंद्र की उपलब्धियों के लिए टीम को बधाई दी। केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. बांके बिहारी ने जल संरक्षण पर कार्ययोजना तैयार करने, रानीचौरी वानिकी विवि के संयुक्त निदेशक डा. अरविंद बिजल्वाण ने कृषि वानिकी पर कार्य करने, एजीएम नाबार्ड पी सुनील मोहन कृष्णन ने नाबार्ड के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, उद्यान अधिकारी डा. रजनीश सिंह, बाल विकास अधिकारी संगम सिंह, सीवीओ डा. प्रलंयकर नाथ, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागड़े , वरुण सुप्याल, ख्याली राम, प्रगतिशील कृषक जीत सिंह राणा, गंगा देवी, मोहन सिंह, अतरा देवी, दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed