फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Electricity supply will no longer be interrupted in 30 villages of Mori's Bangan area

मोरी के बंगाण क्षेत्र के 30 गांवों में अब नहीं होगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Fri, 17 Jun 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will no longer be interrupted in 30 villages of Mori's Bangan area
सीमांत विकासखंड मोरी के बंगाण क्षेत्र के 30 गांवों में अब विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने आराकोट में 33 केवी का सब स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया है। अभी तक यहां त्यूणी देहरादून से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। वहां विद्युत लाइन में लोड कम होने से ग्रामीणों को अक्सर अंधेरे में रहना पड़ता था, लेकिन अब सब स्टेशन का निर्माण होने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने बंगाण क्षेत्र के आराकोट में 33 केवी का उप संस्थान का निर्माण किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन से 12 जून को इसका लोकार्पण किया। इस सब स्टेशन के बनने से बंगाण क्षेत्र के 22 ग्राम पंचायतों के किराणू, माकुड़ी, कलीच, आराकोट, थुनारा, भुटाणू, मैंजनी, दुचाणू, ब्लावट, गोकुल, धारा, मौंडा, पावली टिकोची, चीवा और बाल्चा आदि 30 गांवों में अब विद्युत सप्लाई सुचारु होने लगी है। इस नव निर्मित 33 केवी के सब स्टेशन को मोरी की विद्युत लाइन से जोड़ा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजेंद्र राणा ने बताया कि आराकोट में 33 केवी का सब स्टेशन बनने से बंगाण क्षेत्र में अब विद्युत आपूर्ति सुचारु हो रही है। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंता मनोज गुसाईं ने बताया कि इस सब स्टेशन से बंगाण क्षेत्र के 30 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed