फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Election Commission's close watch on the activities of the candidates

प्रत्याशियों की गतिविधियों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर

Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Election Commission's close watch on the activities of the candidates
प्रत्याशियों की गतिविधियों पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखे हुए है। प्रत्याशियों को बिना अनुमति के प्रचार सामग्री सोशल मीडिया पर डालने, जनसभाएं करना या फिर आय-व्यय का ब्योरा नहीं देना आदि भारी पड़ रहा है। आयोग की ओर से प्रत्याशियों व समर्थकों को नोटिस थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तरकाशी के जिले की पुरोला विस सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल व लोक नीति पार्टी के प्रत्याशी राम प्रसाद, यमुनोत्री से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल, यमुनोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत व बीएसपी के जगवीर सिंह को व्यय रजिस्टर संबंधी मामलों में नोटिस जारी हुआ है। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव की निगरानी के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) ने की है। वहीं, चमोली जिले में तीनों विधानसभाओं के 15 प्रत्याशियों को आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) ने नोटिस जारी किया है। ये सभी प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टरों के निरीक्षण में अनुपस्थित रहे हैं। उन्हें आठ फरवरी को सुबह 11 बजे लेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तिथि को भी लेखा प्रस्तुत न करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। उधर, पौड़ी जिले की विधानसभा सीट यमकेश्वर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव खर्च का विवरण नहीं देने पर नोटिस मिला है। यमकेश्वर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र प्रसाद को आरओ यमकेश्वार प्रमोद कुमार ने नोटिस जारी किया है। आरओ कुमार ने बताया कि पा प्रत्याशी ने निर्धारित चार फरवरी तक चुनाव खर्च का विवरण लेख-व्यय टीम को नहीं सौंपा, जिसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed