फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Eight people injured in auto accident.

वाहन दुर्घटना में आठ लोग घायल

Thu, 17 Nov 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी। Updated Thu, 17 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Eight people injured in auto accident.
Accident

खालसी-बंधाणगांव मोटर मार्ग पर खालसी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। वाहन में सवार युवक कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती से लौट रहे थे। घायलों को चिन्यालीसौड़ स्थित सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


14 नवंबर को सेना में भर्ती होने के लिए चिन्यालीसौड़ ब्लाक के गढ़वाल गाड़ गांव के आठ युवक एक वाहन बुकिंग कर कोटद्वार गए थे। इस बीच 16 नवंबर को भर्ती में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे युवकों का वाहन बुधवार देर रात खालसी-बंधाणगांव मार्ग पर खालसी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क से 30 फिट नीचे खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन भीमल के पेड़ पर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में वाहन में चालक सहित सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों  को सीएचसी में पहुंचाया। जहां से बृहस्पतिवार को सीएचसी के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश, वीरेंद्र, जितेंद्र को छुट्टी दे दी, जबकि अखिलेश, अनिल, कैलाश, वीरेंद्र और चालक शीशपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed