{"_id":"6a675f7a52fe17725b015406","slug":"effective-monitoring-and-guidance-essential-for-continuous-improvement-negi-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-120352-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतत सुधार के लिए प्रभावी अनुश्रवण और मार्गदर्शन जरूरी : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतत सुधार के लिए प्रभावी अनुश्रवण और मार्गदर्शन जरूरी : नेगी
Mon, 27 Jul 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार के लिए प्रभावी अनुश्रवण, मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग प्रणाली विषय पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई जिसमें स्टार लाइट एड इंडिया फाउंडेशन और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखंड की संयुक्त पहल पर किया जा रहा है।
सोमवार को डायट में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। एससीईआरटी के उप निदेशक विनोद मटूड़ा ने कहा कि प्रभावी अनुश्रवण और मार्गदर्शन से विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में निरंतर सुधार, उत्तरदायित्व और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय कुमार चौरसिया ने कार्यशाला में चार दिनों तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। डायट के प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा ने प्रतिभागियों से कार्यशाला में विशेषज्ञों से मनोयोग से सवाल-जवाब करने और विषय को समझने की अपील की।
इस मौके पर पौड़ी डायट के प्राचार्य स्वराज तोमर, बड़कोट के संजीव जोशी, निरूपमा शर्मा, पंकज गौरव, कविता शर्मा, मोहित शर्मा, तनुज बहुगुणा, जितेंद्र राणा, दीपक रतूड़ी मौजूद रहे। संवाद