फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Due to lack of bridge, villagers have to travel seven km extra

पुल नहीं होने से ग्रामीणों को करना पड़ता है सात किमी अतिरिक्त सफर तय

Thu, 09 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of bridge, villagers have to travel seven km extra
जनपद मुख्यालय के निकट स्यूंणा के ग्रामीण हर वर्ष सर्दियों में भागीरथी नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण करते हैं, जो गर्मियों में नदी का जलस्तर बढ़ते ही बह जाता है। तब ग्रामीणों को नदी पार सड़क मार्ग तक आने के लिए 6 से 7 किमी का अतिरिक्त पैदल सफर करना पड़ता है। जबकि पुल निर्माण के बाद सड़क मार्ग तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को मात्र पांच से सात मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से मात्र चार किमी की दूरी पर स्थित स्यूंणा के ग्रामीण लंबे समय से भागीरथी नदी में गांव के समीप पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। गांव में वर्तमान में 30 से 35 परिवार निवास कर रहे हैं। पुल सुविधा न होने से ग्रामीण सड़क मार्ग के बिल्कुल समीप होने के बावजूद 6 से 7 किमी का पैदल सफर तय कर तेखला पुल पर पहुंचते हैं। सर्दियों में अलकनंदा का जलस्तर कम होने पर ग्रामीण गांव के समीप भागीरथी नदी में हर वर्ष स्वयं पत्थर, बल्लियों और लकड़ियों की मदद से अस्थायी पुलिया का निर्माण करते हैं, लेकिन गर्मियों में नदी का जलस्तर बढ़ते ही पुल बह जाता है। प्रधान राजेश सेमवाल, महेंद्र, सुरेंद्र प्रताप भट्ट, देवेंद्र आदि ने कहा कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि उनकी सुध ले रहे हैं। बताया कि प्रशासन ने इलेक्ट्रानिक ट्राली लगाने की बात कही थी, लेकिन बाद में हाथ से खींचने वाली सामान्य ट्राली लगा दी। जिसकी स्थिति जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed