फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drinks and food being sold outside toilets and drains

Uttarkashi News: शौचालयों और नालियों के बाहर बिक रहे पेय और खाद्य पदार्थ

Sat, 31 May 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 May 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Drinks and food being sold outside toilets and drains
चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ जाती है अस्थायी दुकानों की संख्या
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा मानकों पर नहीं दिया जाता है ध्यान
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के साथ मुख्य पार्किंगों के आसपास पेय और खाद्य पदार्थों की अस्थायी दुकानों की संख्या बढ़ने लग जाती है, लेकिन इनमें खाद्य सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जो यात्रियों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं नालियों और शौचालयों के किनारे पदार्थ खुले में बिक रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के लिए शासन सहित जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन वह धरातल पर नहीं उतर पाते हैं। इसकी हकीकत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा के मुख्य पड़ावों और पार्किंग पर देखने को मिल रही है। वहां पर रेट लिस्ट नहीं होने के कारण साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान की पार्किंग में शौचालय और नालियों के सामने ही खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री जा रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं इन बातों की ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है कि वहां पर बिकने वाल पदार्थ एक्पायरी हो चुके हैं या नहीं। जबकि अब गर्मियों में इस प्रकार के पदार्थों से बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है, बावजूद इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा व औषधी अश्वनी कुमार का कहना है कि किसी भी प्रकार के पेय और खाद्य पदार्थों की बिक्री करवाने वाले लोगों को पंजीकरण किया गया है। अगर उसके बावजूद भी मानकों के विपरीत कोई कार्य कर रहा है। तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed