फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DPC members and commotion

डीपीसी सदस्यों ने किया हंगामा

Thu, 01 Dec 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 01 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
 DPC members and commotion
जिला सभागार में आहूत जिला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला
जिला सभागार में आहूत जिला योजना की बैठक में सदस्यों ने वचनबद्ध योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिससे प्रभारी मंत्री के मौजूद होने के बाद भी योजनाओं का अनुमोदन नहीं हो पाया। सदस्यों को विरोध के चलते प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को अन्य जिलों की भांति जिला योजना के बजट को अनुमोदित करने के निर्देश दिए।     
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला योजना की बैठक प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आहूत डीपीसी बैठक में 65 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन किया जाना था। बैठक में प्लान के अनुसार सभी डीपीसी सदस्यों ने अपनी योजनाओं को प्रस्तुत किया, लेकिन 19.66 करोड़ की वचनबद्ध योजनाओं पर सदस्यों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


डीपीसी सदस्य कुलदीप बिष्ट, दीपक बिजल्वाण, सुदर्शन रावत आदि सदस्यों ने आरोप लगाया कि वचनबद्ध धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी इसमें अनियमितताएं बरती जा रही है, जिस पर सदस्यों ने योजनाओं पर अनुमोदन पर धांधली का आरोप लगाते हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैठक में प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह ने जल संस्थान के ईई को सदन में योजनाओं की गलत जानकारी देने पर फटकार लगाई। बैठक में पुरोला विधायक मालचंद, जिलापंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पालिका अध्यक्ष जयेन्द्री राणा,  आईएएस निकिता खंडेलवाल, सीडीओ उदय सिंह राणा, डीएफओ संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed