फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM problems reaching the village heard Bngeli

भंगेली गांव पहुंचकर डीएम ने सुनी समस्याएं

Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव शनिवार को रात्रि विश्राम के लिए भटवाड़ी ब्लाक के दूरस्थ गांव भंगेली पहुंचे। उन्होंने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को मौके पर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। यहां उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांव के लोग आधार कार्ड से वंचित न रहें।

विज्ञापन


डीएम एके श्रीवास्तव करीब ढाई किमी की पैदल चढ़ाई चढ़कर भंगेली पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने डीएम को सड़क, स्वास्थ्य, बिजली व शिक्षा को लेकर हो रही दिक्कतों से अवगत कराया।
विज्ञापन


पहली बार कोई बड़ा अफसर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में खुशी भी देखने को मिली। डीएम ने गांव की बेरोजगार महिलाओं को स्वयं सहायता समूह गठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रिंगाल, की टोकरी, जूड़ी- बूटी, पालीहाउस, मशरूम, जैविक कंपोस्ट, जैविक कृषि अपनाने के सुझाव काश्तकारों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कंटीली झाड़ी लगाने तथा अखरोट, आडू, बादाम, चूल्लू आदि के पौधारोपण व बीजारोपण करने को कृषि, उद्यान तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भंगेली मोटर मार्ग को आरसीसी युक्त मोटर मार्ग बनाने का लोनिवि को निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ उदय सिंह राणा, एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार भटवाड़ी वीरेंद्र सिंह रावत, सीएमओ डा. मेजर बचन सिंह रावत, प्रधान भंगेली विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed