फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   District Panchayat will organize Magh Mela

कंडार देवता और हरि महाराज तय करते हैं माघ मेले का रूप: दीपक

Tue, 21 Dec 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will organize Magh Mela
माघ मेले के आयोजन को लेकर संशय के बादल हट गए हैं। माघ मेले का आयोजन जिला पंचायत की ओर से कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि माघ मेला उत्तरकाशी की पहचान है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में माघ मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मेले के भव्य आयोजन पर सहमति बनी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि कोरोना के चलते दो वर्षों से मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार मेला 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होगा। बैठक में पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल के अलावा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर पालिका ने मांगे 29 लाख
माघ मेला हर वर्ष रामलीला मैदान में आयोजित किया जाता रहा है। लेकिन इस बार मेला स्थल को लेकर संशय बना हुआ था। पालिका की ओर से रामलीला मैदान में लाखों की लागत से घास लगाई गई है। मेले के आयोजन से घास नष्ट होने की आशंका थी। पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि माघ मेला रामलीला मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। मैदान के रख रखाव व सफाई के लिए जिला पंचायत से 29 लाख मांगे गए हैं। इस पर जिला पंचायत ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed