फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   District level science festival starts with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जिलास्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू

Wed, 13 Nov 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
District level science festival starts with colorful programs
राजकीय आदर्श इंटर कालेज मातली में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चुन कर आए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बृहस्पतिवार को परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को राइंका मातली में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। कार्यक्रम में शामिल आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के सहायक सेनानी प्रकाश रतूड़ी ने कहा कि किसी भी देश के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अहम योगदान होता है। प्रधानाचार्य राजेश बधानी ने बताया कि महोत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित होकर आए बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सतत कृषि पद्धति, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन एवं संचार, शैक्षिक खेल तथा गणितीय निरूपण आदि विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला विज्ञान समन्वयक दिवाकन पैन्यूली, मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम जोशी, राजेंद्र पंवार, महेंद्र पश्चिमी, गुलाब सिंह महर, प्रेम सिंह रावत, जयदीप भंडारी, आरती गुसाईं, प्रकाश विद्वान, शंकर भट्ट, डा.राधेश्याम खंडूड़ी, राजेश्वरी बिष्ट, निर्मला कुंवर, संजय शाह, कृष्णमोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed