फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   District Hospital Uttarkashi got a gift in the new year

नए वर्ष में जिला अस्पताल उत्तरकाशी को मिली सौगात

Thu, 30 Dec 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Uttarkashi got a gift in the new year
नया वर्ष जिला अस्पताल व जनपदवासियों के लिए खास होगा। नए वर्ष में जिला अस्पताल को तीन सौगातें मिलेंगी। जो जनपद के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में जीवनदायनी सुविधाएं साबित होंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 उत्तरकाशी जनपद के लोगों लिए राहत भरा होगा। जनपदवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। जिला चिकित्सालय में ही महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जनवरी के तृतीय सप्ताह में ही जिला चिकित्सालय में कार्डियक, डायलिसिस व कैंसर डे केयर यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा। जनपद से हर माह करीब 11 से 12 लोग डायलिसिस के लिए प्रदेश के अन्य बड़े शहरों को जाते हैं, जिन्हें अब यह सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो जाएगी। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि जिला चिकित्सालय में जनवरी तृतीय सप्ताह से कार्डियक, डायलिसिस व कैंसर डे केयर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 18 विशेषज्ञ डाक्टर तैनात हैं। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। केवल त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती अभी जिला चिकित्सालय में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed