{"_id":"5803ad3f4f1c1b210328f3e5","slug":"discretion-arjun-bhupendra-showed-stamina","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक, अर्जुन, भूपेंद्र ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक, अर्जुन, भूपेंद्र ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Boxing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर बालक एवं सीनियर पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन 22 मुकाबले खेले गए। रविवार को देर शाम तक जूनियर वर्ग में बाक्सिंग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व सीनियर पुरुष भार वर्ग 46-49 में विवेक देहरादून ने गौरव बिष्ट अल्मोड़ा को, अर्जुन लुंठी एसटीसी काशीपुर ने अनिल पौड़ी को और भार वर्ग 49-52 में भूपेंद्र सिंह पौड़ी ने प्रमोद सोनी उत्तराखंड पुलिस को, अरविंद कुमार एसटीसी काशीपुर ने राजेंद्र सिंह पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
वहीं, भार वर्ग 52-56 में जगदीश कार्की बागेश्वर ने राजेंद्र रावत उत्तराखंड पुलिस को और सहरन संधू एसटीसी काशीपुर ने अमन शर्मा कोटद्वार को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारंपरिक खेल धीरेंद्र सिंह चौहान, पदम बहादुर मल, एसके सार्थी, जीवन प्रकाश, क्रीड़ाधिकारी डीसी भट्ट, जेएस बोरा, सुंदर सिंह गड़िया, बीएस रावत, ललित मोहन कुंवर, विनोद तिवारी, राजेंद्र जेठी, पूरन पांडेय, नरेश गुरुंग, एसएस कठैत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सतीश पुनेड़ा, नवीन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन