फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Discharged two corona smooth conditions and sent home

दो कोरोना संदिग्धों संग संक्रमित को भी डिस्चार्ज कर घर भेज दिया

Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Discharged two corona smooth conditions and sent home
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित के मामले में एक बड़ी चूक सामने आई। यहां से कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों के साथ ही एक कोरोना संक्रमित को भी डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। संदिग्धों में देहरादून में दम तोड़ने वाले कोरोना संक्रमित युवक के माता-पिता हैं। डीएम ने इस चूक को गंभीरता से लिया है। कार्मिक के निलंबन की तैयारी है। वहीं, तीनों मरीजों को वापस जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीती 16 जून को दिल्ली से लौटा डुंडा ब्लॉक का एक युवक देहरादून से आने की जानकारी देकर होम क्वारंटीन हो गया था। पांच दिन होम क्वारंटीन रहने के बाद बुखार की शिकायत पर उसे 21 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

23 जून को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तथ्य छिपाने के मामले में प्रशासन ने युवक के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को उसके गांव की बस्ती को कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम ग्रामीण चौंक गए, जब वह युवक अस्पताल से वापस अपने घर पहुंच गया। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दी। उधर, देहरादून में जिस कोरोना संक्रमित उत्तरकाशी के युवक की मौत हुई, उसके माता-पिता भी बृहस्पतिवार शाम डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए। वह ट्रूनेट मशीन से जांच में पॉजिटिव निकले थे। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। चूक का पता चलते ही हरकत में आए प्रशासन ने इन तीनों को तुरंत घर से वापस लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा जाना गंभीर चूक है। इस मामले की पड़ताल की जा रही है। गलत ढंग से डिस्चार्ज करने वाले कार्मिक को निलंबित किया जा रहा है।
डॉ. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed