{"_id":"584051ee4f1c1b0c1ede7a71","slug":"disaster-money-eat-the-congress-nishank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा का पैसा चट कर गई कांग्रेेस : निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा का पैसा चट कर गई कांग्रेेस : निशंक
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में धकेला है। प्रदेश की उतनी आय नहीं जितना सरकार को ब्याज देना पड़ रहा है। आपदा में करोड़ों का कोई हिसाब नहीं है। उत्तरकाशी में आई आपदा में जितना भी पैसा आया, कांग्रेस के लोग सब चट कर गए। भ्रष्टाचार इतना चरम पर रहा कि करोड़ों के पुल हवा में उड़ गए।
बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम डा. निशंक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार चुनावी दौर में कोरी घोषणाएं कर जनता को छलने का काम कर रही है। कांग्रेस के राज में प्रदेश पर अरबों का कर्ज बढ़ा है, जिसको चुकाने में प्रदेश को सालों लग जाएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद नैनीताल बलराज पासी ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा गढ़वाल व कुमाऊं में सफल रही।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में कई जनसभाएं करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता मदन कौशिक, पूर्व मंत्री खजान दास, नीलम, लोकेंद्र बिष्ट, विजय बहादुर रावत आदि मौजूद थे।