{"_id":"675439d477e4c39416081578","slug":"dhyani-offered-a-gold-umbrella-weighing-seven-tolas-to-baba-bauknag-devta-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-109924-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बाबा बौखनाग देवता को ध्याणियों ने चढ़ाया सात तोले का सोने का छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बाबा बौखनाग देवता को ध्याणियों ने चढ़ाया सात तोले का सोने का छत्र
Sat, 07 Dec 2024 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। भाटिया गांव में ध्याणियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। ध्याणियों ने अपने आराध्य देव बाबा बौखनाग को सात तोला सोने का नाग छत्र भेंट किया। साथ ही देव डोली के साथ हारूल और तांदी नृत्य कर जश्न मनाया। ध्याणियों ने बौख देवता और चेड़ू देवता के पश्वा को चांदी का कड़ा, पांच पांडवों को चांदी की प्लेट और बौख देवता के ढोल को चांदी का छत्र भेंट किया।
समारोह में ध्याणियों ने नाग छत्र और सभी देव निषाणों के साथ गंगनानी कुंड तक देव यात्रा निकाली और स्नान करवाने के बाद देव डोली और पश्वाओं को भेंट किया। बाबा बौखनाग के देव माली संजय डिमरी ने ध्याणियों और कार्यक्रम शामिल श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों ने ध्याणियों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित कर गांव की सभी ध्याणियों को पिठाईं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गांव की करीब 500 ध्याणियों ने श्रद्धानुसार धनराशि एकत्र कर बाबा बौखनाग के लिए सोने का नागछत्र तैयार करवाया, जिसे गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देव डोली पर चढ़ाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार, डॉ. मनमोहन रावत, सोबेंद्र रावत, यशवंत रावत, केंद्र सिंह राणा, रुकम सिंह, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।