फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Department came into action, efforts to deliver boring machine started

Uttarkashi News: हरकत में आया विभाग, बोरिंग मशीन पहुंचाने की कवायद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
Department came into action, efforts to deliver boring machine started
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र के लिए स्वीकृत लिफ्ट पेयजल योजना को लेकर हो रही लेटलतीफी पर अमर उजाला की खबर के बाद जल संस्थान हरकत में आया है। विभाग ने सड़क दुरुस्त कर प्रस्तावित योजना स्थल पर बोरिंग मशीन पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।
बता दें कि यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने डेढ़ महीने तक आंदोलन किया था। बाद में लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित हुआ। लेकिन दो महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी धरातल पर योजना को लेकर कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

इसे लेकर अमर उजाला ने आंदोलन के बाद भी बड़कोट में पेयजल समस्या बरकरार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका असर ये हुआ कि विभाग ने नदी तट से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की कवायद तेज कर दी है। सड़क को दुरुस्त कर बोरिंग मशीन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल संस्थान के जेई कुलदीप बिजल्वाण का कहना है कि पहले यहां पर परसो से ट्रायल बोरिंग की जाएगी, उसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed