फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   dengue climbing steadily Mountain .

पहाड़ पर तेजी से चढ़ रहा डेंगू

Thu, 27 Oct 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी। Updated Thu, 27 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
dengue climbing steadily Mountain .
Dengue
नगर पंचायत के पीपलमंडी वार्ड में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या तीन दर्जन से अधिक पहुंच गई है, लेकिन पीड़ितों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों में शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


एक महीने बाद भी नगर पंचायत चिन्यालीसौड़ के पीपलमंडी वार्ड में डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्वास्थ्य महकमा इस कदर आंख बंद करके बैठा है कि सरकारी अस्पताल में डेंगू बुखार की प्राथमिक जांच की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
विज्ञापन


पीपलमंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष अमित सकलानी ने बताया कि वह स्वयं डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। साथ ही पीपलमंडी वार्ड में डेंगू बुखार से पीड़ितों की संख्या तीन दर्जन से पार हो गई है, लेकिन शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को लोगों की कोई चिंता नहीं है। लोग अपने निजी खर्च कर देहरादून इलाज कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में डेंगू बुखार की प्राथमिक जांच तक नहीं हो पा रही है। एक प्राइवेट पैथोलॉजी में लोग जांच कराते थे, लेकिन पैथोलॉजी संचालक भी डेंगू बुखार की चपेट में आ गया है। लोगों में डेंगू बुखार से भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से यहां मच्छर मारने तक के लिए फागिंग और कीटनाशक का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. जितेंद्र भंडारी ने बताया कि बुखार से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है।

साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव के लिए नगर पंचायत को पत्र लिखा गया है, वहीं जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस रावत का कहना है कि उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय में बकायदा लैब है, जहां डेंगू से पीड़ित लोगों का टेस्ट हो सकता है, जिसको भी इस प्रकार की शिकायत है, वह यहां आ सकता है।


प्रारंभिक टेस्ट करने के बाद हम सैंपल को देहरादून-जौलीग्रांट हास्पिटल भेजते हैं। जहां से सैंपल की रिपोर्ट आती है। इसके आधार पर ही डेंगू के होने और न होने की पुष्टि होती है। लोग प्राइवेट पैथोलॉजी के बजाए सरकारी हॉस्पिटल में अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed