फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstration with drums to start Chardham Yatra

चारधाम यात्रा शुरू करने केे लिए ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Fri, 23 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration with drums to start Chardham Yatra
चारधाम यात्रा शुरू किए जाने की मांग के लिए यमुना घाटी होटल व टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने कहा कि यात्रा बंद होने से आर्थिक संकट बुरी तरह गहरा गया है। यदि जल्द ही यात्रा नहीं खोली गई, तो परिणाम भयावह होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को यमुनाघाटी होटल व टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने बड़कोट बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में आयोजित सभा के दौरान कारोबारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि सरकार पर्यटन व तीर्थाटन में भेदभाव कर रही है। चारधाम यात्रा को बंद किया गया है, जबकि मसूरी, हरिद्वार व नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों पर पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पर्यटन गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। यात्रा बंद होने से चारधाम कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौहान, नरेश रमोला, प्रेम चौहान व राजेंद्र रजवाण आदि ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों के बिजली पानी के बिल माफ करने के साथ ही बैंक ऋण वसूली पर रोक लगाई जाए। बैंक ऋण का ब्याज भी माफ किया जाए। चारधाम से जुड़े कारोबारियों ने विशेष आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में बड़कोट, नौगांव, पुरोला, डामटा, जानकीचट्टी, स्यानचट्टी के कारोबारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed