फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstration of the people of Dhara village for the road

Uttarkashi News: सड़क के लिए धारा गांव के लोगों का प्रदर्शन

Tue, 13 Dec 2022 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the people of Dhara village for the road
मोरी में जखोल-धारा मोटरमार्ग की मांग को लेकर धरना देती धारा गांव की महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
स्वीकृति के 16 वर्ष बाद भी मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार के धारा गांव के लिए वर्ष 2006 में जखोल से धारा तक डेढ़ किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति राज्य सेक्टर से हुई थी लेकिन स्वीकृति के 16 वर्ष बाद भी अभी तक इस डेढ़ किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। मंगलवार को गांव की महिलाओं ने बैठक कर शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में ग्राम प्रधान जयवीरी देवी ने कहा कि लोनिवि की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। सड़क का 120 मीटर भाग गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में है लेकिन लोनिवि की ओर से अभी तक भूमि हस्तांतरण संबंधित पत्रावली तैयार नहीं की गई है जिससे मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कुछ भाग गोविंद वन्य जीव विहार का आ रहा है। गोविंद वन्य जीव विहार, लोनिवि व राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण के बाद मोटर मार्ग निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- सड़क निर्माण में कुछ हिस्सा गोविंद वन्य जीव विहार का भी है। संयुक्त निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -दीपक कुमार अधिशासी अभियंता लोनिवि पुरोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed