डबल लेन पुल निर्माण के लिए गंगोरी में प्रदर्शन
सार
गंगोरी में असी गंगा पर डबल लेन पुल निर्माण सहित तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक गंगोरी से हिना तक बाजार भी बंद रखे गए। प्रदर्शनकारियों में मधु राणा, आरती मखलोगा, सुनील राणा, शैलेंद्र मटूड़ा, नत्थी लाल, सुनील नेगी, नरेश चौहान, अशोक सेमवाल, प्रथम सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद, अरविंद, बृजमोहन, बलबीर सिंह मखलोगा, उषा चौहान, पवन नौटियाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण व गंगोरी में डबल लेन पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : UTTER KASHI