{"_id":"6a69f79431eca4e382089f2a","slug":"demands-have-been-raised-for-granting-st-area-status-and-establishing-a-medical-college-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121366-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: एसटी क्षेत्र का दर्जा देने और मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: एसटी क्षेत्र का दर्जा देने और मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग उठी
Wed, 29 Jul 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मांगों को चुनावी घोषणापत्र में शामिल कराने पर मंथन
उत्तरकाशी। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीमांत जनपद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) क्षेत्र का दर्जा देने और जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई है। ब्रह्मखाल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी इन दोनों मांगों को पूरी मजबूती से उठाएगी और इन्हें कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती, मतदाता जागरूकता और आगामी चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि उत्तरकाशी की सीमांत स्थिति, विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को देखते हुए जनपद को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के अधिकारों की सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दूसरी प्रमुख मांग उत्तरकाशी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना है। इससे गंगोत्री, यमुनोत्री, धनौल्टी और प्रतापनगर सहित पूरे जनपद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में मास्टर ट्रेनर बिपिन नौटियाल ने बीएलए द्वितीय एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एसआईआर की जानकारी दी। कार्यक्रम में विनोद जयाड़ा, नवीन भंडारी, राजेंद्र गुसाईं, कनकपाल परमार, अनुज रावत, विजयपाल रावत, रमन कठैत, बाबूराम शाह, महावीर सिंह रावत, श्रीपाल पंवार आदि मौजूद रहे।