{"_id":"69b7ee8f072b05e04b06f248","slug":"demand-to-close-liquor-sub-outlet-opened-in-ranachatti-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118654-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रानाचट्टी में खुली शराब की उप दुकान को बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रानाचट्टी में खुली शराब की उप दुकान को बंद करने की मांग
Mon, 16 Mar 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या हल करने को कहाबड़कोट। यमुनोत्री धाम के नजदीक रानाचट्टी में खुली शराब की उप दुकान का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने यमुनोत्री धाम की आस्था, विश्वास और स्थानीय जनता की जनभावनाओं को देखते हुए दुकान बंद करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि यदि दुकान बंद नहीं की जाती है तो स्थानीय लोगों की ओर से मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। राना गांव के संदीप राणा ने ग्रामीणों की तरफ को एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव क्षेत्र में महिलाओं सहित ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन आंदोलन तालाबंदी करने के बाद भी अभी तक ठेका बंद नहीं किया गया है जो कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
डीएम ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया है कि अगले सत्र से यह दुकान आवंटित नहीं की जाएगी। स्थानीय ग्रामीण महाबीर पंवार ने कहा कि धामी सरकार एक तरफ ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने की बात करती है और दूसरी तरफ धामों के पास शराब की दुकानें खोली जा रही है। वहां पर क्षेत्र के ग्रामीणों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। शराब की उपदुकान खोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और यमुनोत्री धाम के महत्व के दृष्टिगत उप दुकान तत्काल बंद हो।