फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for investigation into irregularities and mismanagement in MNREGA works

Uttarkashi News: मनरेगा कार्यों में धांधली और गड़बड़ी की जांच की मांग

Fri, 05 Dec 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into irregularities and mismanagement in MNREGA works
मनरेगा कार्यों में धांधली और गड़बड़ी की जांच की मांग
विज्ञापन

- लिवाड़ी में ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों और अवर अभियंता पर लगाया आरोप


मोरी (उत्तरकाशी)। मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांव लिवाड़ी में ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों और अवर अभियंता पर मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व वित्तीय वर्षों में हुए कार्यों को दोबारा दिखाकर एमबी तैयार की जा रही है, जबकि धरातल पर अभी तक कोई नया काम शुरू नहीं हुआ है।




स्थानीय निवासी तथा मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने सीडीओ, डीडीओ और मनरेगा अधिकारियों को पत्र सौंपकर सभी कार्यों के स्थलीय निरीक्षण और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नवनिर्वाचित पंचायत गठन के बाद न तो खुली बैठक हुई है और न ही कोई योजना स्वीकृत हुई है, फिर भी बिना भौतिक परीक्षण के एमबी बनाकर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है और लगभग 20 लाख रुपये के कार्यों की फर्जी एमबी तैयार हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना योजना स्वीकृति के दो स्टीमेट भी बनाए गए हैं और ऑनलाइन मैरियट के माध्यम से कार्य प्रगति दर्शाई जा रही है, जबकि धरातल पर कार्य शून्य है। इस पर बीडीओ शशिभूषण बेंजवाल का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत उनके कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed