फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for Creation of Yamunotri District Intensifies; Memorandum Submitted to Chief Minister

Uttarkashi News: यमुनोत्री जिला बनाने की मांग हुई तेज, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 May 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 03 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for Creation of Yamunotri District Intensifies; Memorandum Submitted to Chief Minister
बड़कोट। नगााणगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा। सीएम के समक्ष यमुनोत्री जनपद के जल्द गठन की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुनोत्री, कोटद्वार, डीडीहाट और रानीखेत सहित चार नए जनपदों की घोषणा की थी लेकिन करीब डेढ़ दशक बाद भी ये जनपद अस्तित्व में नहीं आ सके हैं। इससे यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक विषमताओं और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पृथक जनपद की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इसके लिए स्थानीय जनता लगातार आंदोलनरत भी रही है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यमुनोत्री जनपद का गठन होने से रवांई घाटी के लोगों को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय तक की लंबी दूरी से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। ज्ञापन में सरकार से जल्द से जल्द जनपद गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में भरत सिंह चौहान, दर्मियान चौहान, राजीव जयाड़ा, रविंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed