फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   curved turn in Barkot become accident zone

बड़कोट में घुमावदार मोड़ दे रहा दुर्घटना को न्योता

Tue, 13 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
curved turn in Barkot become accident zone
नगर पालिका क्षेत्र के रवांई रेंज कार्यालय के पास यमुनोत्री हाईवे पर बेहद घुमावदार मोड़ दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों के कई बार मांग करने और प्रशासन, एनएच, पालिका प्रशासन व वन विभाग के निरीक्षण के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेश उनियाल ने बताया कि बेहद घुमावदार बैंड होने के कारण लक्ष्मीनारायण मंदिर रवांई रेंज कार्यालय से होकर जैसे ही छोटे व दुपहिया वाहन हाईवे पर पहुंचते तो हाईवे पर सामने से आने वाले वाहनों से हर वक्त टकराने की आशंका बनी रहती है। साथ ही आए-दिन दुपहिया वाहन दूसरे वाहनों, राहगीरों को बचाने के चक्कर में रपट कर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। राजेश उनियाल ने प्रशासन से नगर क्षेत्र में दुर्घटना का कारण बन रहे घुमावदार मोड़ की कटिंग कर समस्या के समाधान की मांग की है। नगर क्षेत्र के कानूनगो हिम्मत सिंह असवाल का कहना है कि उक्त क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर पत्रावाली जिला प्रशासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर मोड़ कटिंग कर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed