{"_id":"6145e1378ebc3e88394c95ac","slug":"cultivators-warned-of-boycott-of-apple-festival-utter-kashi-news-drn39074966","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों ने दी सेब महोत्सव के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों ने दी सेब महोत्सव के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपला टकनौर क्षेत्र के आठ गांवों में जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान सेब काश्तकारों ने 24 सितंबर से देहरादून में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
वन क्षेत्राधिकारी भटवाड़ी और प्रभारी उद्यान सचल दल को सौंपे ज्ञापन में काश्तकारों ने कहा कि क्षेत्र के हर्षिल, झाला, सुक्की, मुखबा, पुराली, जसपुर, बगोरी व धराली में भालू, लंगूर व तोते सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि क्षेत्र में काश्तकारों की आजीविका का प्रमुख स्रोत सेब उत्पादन ही है। जंगली जानवरों के सेब के साथ पेड़ों को तहस-नहस करने से आजीविका खतरे में है। उन्होंने वन और उद्यान विभाग से फसल को बचाने के लिए प्रत्येक काश्तकारों को एक-एक एन-आइडर (सुरक्षा यंत्र) देने और प्रत्येक तोक में एक-एक कैनन गन लगाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में प्रधान हर्षिल दिनेश रावत, प्रधान झाला सुरजा रौतेला, क्षेपंस धराली राखी पंवार, मुखबा शिवकला, जसपुर हरीश राणा, बगोरी सरिता देवी, पुराली मीना देवी, सुक्की रेखा, जिपं सदस्य जय माला, उपला टकनौर आपदा राहत जनंच के माधवेंद्र सिंह, यशवीर नेगी, राजेश सिंह, संजय पंवार आदि शामिल रहे।