फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Crisis on drug distribution due to work boycott of ASHAs

आशाओं के कार्य बहिष्कार से दवा वितरण पर संकट

Sat, 31 Jul 2021 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Crisis on drug distribution due to work boycott of ASHAs
आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स वितरण कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों व किशोरों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए विटामिन और जिंक की गोलियां व सिरप बांटे जाने हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो न्यूट्रिएंटस वितरण का कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें 18 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को विटामिन ए, सी व डी व जिंक की गोलियां व सिरप बांटे जाने हैं। लेकिन विटामिन व जिंक का वितरण शुरू होने से पहले ही आशा कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार पर चली गई हैं। जिलाध्यक्ष सरिता जोशी ने कहा कि वह कोई भी दवाई वितरित नहीं करेंगे। उन्होंने मानदेय 21 हजार नहीं होने तक सभी कार्यक्रम का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही। कहा कि दो अगस्त से वह हड़ताल पर चले जाएंगे। सीएमओ डॉ. केएस चौहान का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से असर न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed