फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The murder case against the young

जवान के हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा

Thu, 07 Apr 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 07 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन

वन्य जीव तस्करों की धरपकड़ के दौरान हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने से गाजणा क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार को पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की टीमें सौड़, दिखोली एवं चौंदियाटगांव में तस्करों की तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन


एसटीएफ टीम के इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में सौंड गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहीद जवान का शव उसके घर हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के टिहरी के एसपी बरिंदरजीत सिंह तथा एसटीएफ की एसपी पी रेणुका उत्तरकाशी पहुंच गए थे। इनके नेतृत्व में पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की टीमों ने गाजणा क्षेत्र के सौड़, दिखोली और चौंदियाटगांव में दबिश दी। हालांकि इसमें पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की निशानदेही पर पुलिस ने सौड़ गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट के घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के लिए सुंदर सिंह के बेटे को साथ लाना चाह रही थी, लेकिन ग्रामीणों द्वारा इस नाबालिग को हिरासत में लेने का विरोध करने पर पुलिस की टीम लौट आई। पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की टीमों की दबिश से क्षेत्र में भय का माहौल देखने को मिला।

पुलिस उपाधीक्षक देवी दत्त चौंसाली ने बताया कि वन्य जीव तस्करों की धरपकड़ के लिए देहरादून से आई एसटीएफ की टीम के साथ बुधवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तस्करों की मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई।

एसटीएफ टीम के इंचार्ज एसआई नंदकिशोर भट्ट की तहरीर पर सौड़ निवासी सुंदर सिंह बिष्ट एवं अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 332, 353, 302, 392, 34 आईपीसी तथा 3/9/39/44/49बी/51 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम की एक रिवाल्वर भी गायब है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने क्षेत्र में तस्करों की तलाश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।

खरीददार बनकर गई थी एसटीएफ की टीम
उत्तरकाशी। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ देहरादून की टीम ने वन्य जीव तस्करों को ट्रैप करने की योजना बनाई थी। उन्होंने ग्राहक बनकर सौड़ गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट से गुलदार की खाल एवं बारहसिंघा के सींग खरीदने का सौदा किया था।

तस्करी के माल की डिलीवरी के लिए जब एसटीएफ की टीम बुधवार रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर दिखोली बैंड पहुंची, तो वहां तस्करों को इनके पुलिस होने की भनक लग गई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान अनंत यादव की छाती पर गोली लग गई। जब तक एसटीएफ के जवान अपने साथी को संभालते तस्कर भागने में कामयाब हो गए।


घायल जवान ने उत्तरकाशी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस दूसरे पक्ष की ओर से भी गोली चलने की बात कह रही है, लेकिन जवान की मौत का कारण बनी गोली की जांच होने पर ही इसका खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed