{"_id":"57a619984f1c1b26112b889e","slug":"surkanda-temple-jewelery-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरकंडा मंदिर से आभूषण चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरकंडा मंदिर से आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात को चोर नगर में स्थित सुरकंडा माता मंदिर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए। पुजारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह रोज की भांति जब पुजारी एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का कुंडा उखड़ा मिला। मंदिर के भीतर से माता के श्रृंगार के सोने-चांदी से बने जेवर गायब थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुजारी शिव प्रसाद ने पुलिस को मंदिर में हुई चोरी की तहरीर दी। मीनाक्षी परमार, कुंती जगूड़ी, शाकंबरी सकलानी, पूनम बिष्ट, बरफी देवी, सुमित्रा, सोहनलाल खंडूड़ी, ओम प्रकाश सेमवाल, विक्रम नाथ, शिवराज परमार आदि ने नगर में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन